फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न निलंबन न ट्रांसफर, cmo भाटिया सीट पर

Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
न सस्पेंड हुईं और न ही ट्रांसफर, बल्कि कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया सोमवार को सीट पर मौजूद रहीं। जबकि यह तय माना जा रहा था कि उनकी जगह हरियाणा स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के डिप्टी डायेक्टर को कुरुक्षेत्र का सीएमओ बना कर भेजा जा रहा है ।
विज्ञापन


इन तमाम खबरों पर फिलहाल इसलिए विराम लग गया, क्योंकि सरकार की ओर से जिस अधिकारी का नाम कुरुक्षेत्र के सीएमओ के रूप में सामने आया था वे तो पदभार संभालने नहीं पहुंचे, बल्कि दिसंबर 2014 में करनाल से ट्रांसफर होकर आईं कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ही कुर्सी पर मौजूद रहीं।

बहरहाल राज्यमंत्री-सीएमओ में फिलहाल कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया का पलड़ा भारी पड़ रहा है। हालांकि इस तबादले से पहले चर्चाएं ये भी फैली थी कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से हुए विवाद के कारण कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद दूसरी सूचना बाकायदा उस अधिकारी के नाम के साथ सामने आई कि डॉ. रामिंद्र को कुरुक्षेत्र का सीएमओ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभी लिखित आदेश नहीं मिले : डॉ. भाटिया

डॉ. वंदना भाटिया ने बताया कि अभी तक उन्हें किसी तरह के लिखित आदेश नहीं मिले हैं। वे उच्च अधिकारियों से संपर्क में हैं और न ही उन्हें विभाग ने स्थानांतरित या फिर पद से हटाने के ऑर्डर जारी होने की जानकारी दी है।

जब तक लिखित आदेश नहीं मिलते, तब तक वे कुछ नहीं बोल सकतीं। जब उनसे डॉ. रमिंद्र सिंह द्वारा ज्वॉइन करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, क्योंकि लिखित आदेश तो दोनों को ही मिलेंगे।

शनिवार को मंत्री के समक्ष रख चुकी पक्ष
सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर पक्ष रख चुकी हैं। उन्होंने जो भी कहना था, वे अपने विभाग के मंत्री से कह चुकी हैं, क्योंकि विभाग की बात है तो मंत्री जी को तो बताना ही पडे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें