फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पार्षदों का स्टडी टूर ठंडे बस्ते में

Fri, 07 Feb 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम पार्षदों और अधिकारियों के स्टडी टूर की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। इस बार 9 से 16 फरवरी तक तिरुवंतपुरम, केरल जा रहे स्टडी टूर से अब पार्षद पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन


मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने भी अब साफ कह दिया है कि अभी कोई टूर नहीं भेजा जाएगा। इस बार दक्षिण भारत जा रहे इस स्टडी टूर में 20 पार्षदों और 5 अधिकारियों को जाना था।

सूत्रों का कहना है कि कई लोगों ने तो इस पर हामी भी भर दी थी और अपने नाम भिजवा दिए थे। अब कई पार्षदों ने टूर से अपने नाम वापस लेना शुरू कर दिया है।

नगर निगम का स्टडी टूर हर बार विवादों में रहता है। इस बार टूर पर 15 लाख रुपये खर्च करने की योजना थी, जबकि पिछले टूर के कोई बेहतर परिणाम सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


पिछले टूर से कई प्रोजेक्टों पर स्टडी तो हुई, लेकिन उन पर कोई काम नहीं हो सका। वहीं नगर निगम के पास इन टूर का कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि इन्हीं विवादों के चलते पार्षद टूर पर जाना नहीं चाहते। वहीं लोकसभा चुनावों की व्यस्तता के चलते भी कुछ लोग टूर पर जाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
अभी तक स्टडी टूर के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इस बार टूर की योजना मुश्किल ही लग रही है।
राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम

कोट
अभी कोई स्टडी टूर नहीं जा रहा है। टूर की प्लानिंग जरूर हो रही है, लेकिन 9 से 16 फरवरी के बीच कोई स्टडी टूर नहीं जाएगा।
हरफूलचंद्र कल्याण, मेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें