आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी न देने पर सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज प्रबंधन को चीफ इंफॉरमेशन कमीशन (सीआईसी) ने कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही कॉलेज प्रिंसिपल को जारी नोटिस में 30 दिन के भीतर आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी देने को कहा है।
डॉ. राजेंद्र सिंगला ने आरटीआई के तहत कॉलेज इंफारमेशन अफसर से 2015-16 में कांट्रैक्ट और गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति, इंटरव्यू और वेतन संबंधी जानकारी मांगी थी। कॉलेज ने आरटीआई कार्यकर्ता को जानकारी देने से मना कर दिया। मामले में डॉ. राजेंद्र सिंगला ने दिल्ली में चीफ इंफारमेशन कमीशन को शिकायत की। मामले की सुनवाई के बाद सीआईसी ने डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल को 30 दिन के भीतर पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।