चंडीगढ़। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अब लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। 438 बसों के बेड़े के साथ सीटीयू ने नया रूट प्लान लागू किया है, जिसके तहत व्यस्त मार्गों पर बसों की फ्रीक्वेंसी 10 से 20 मिनट कर दी गई है। वहीं कम व्यस्त रूटों पर भी अधिकतम अंतराल 30 से 40 मिनट रखा गया है।
सीटीयू के शेड्यूल के अनुसार डिपो नंबर-2, 3 और 4 से संचालित सिटी बसों की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर हुई है। देर रात सफर करने वाले यात्रियों और ड्यूटी से लौटने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए नाइट बसों का अंतराल 80 मिनट रखा गया है। इसके अलावा खरड़, डेराबस्सी और माता मनसा देवी जैसे बाहरी क्षेत्रों के लिए भी बस सेवाएं मजबूत की गई हैं।
ये है रूट प्लान
रूट नंबर-1 (न्यू मलोया कॉलोनी–मनीमाजरा)
मार्ग: न्यू मलोया कॉलोनी, डड्डू माजरा गांव, पीजीआई, आईएसबीटी-17, रेलवे स्टेशन और मनीमाजरा।
पहली बस : न्यू मलोया कॉलोनी से सुबह 6:10 बजे, मनीमाजरा से 7:30 बजे
फ्रीक्वेंसी: हर 20 मिनट
रूट नंबर-4ए व 4सी (आईएसबीटी-43 सर्कुलर)
मार्ग: आईएसबीटी-43, पीजीआई, धनास, मलोया और वापस आईएसबीटी-43
संचालन समय: सुबह 6:45 से रात 8:20 बजे तक
फ्रीक्वेंसी: हर 25 मिनट (व्यस्त समय में 10-15 मिनट में बस उपलब्ध)
रूट नंबर-10 (आईएसबीटी-43–मनीमाजरा)
मार्ग: राम दरबार, ट्रिब्यून चौक, रेलवे स्टेशन और मनीमाजरा।
संचालन समय: सुबह 5:30 से शाम 6:40 बजे तक
फ्रीक्वेंसी: हर 15-20 मिनट
रूट नंबर-38 एबी (आईएसबीटी-17–न्यू एयरपोर्ट)
मार्ग: मोहाली एयरपोर्ट चौक, झंझेड़ी और न्यू एयरपोर्ट।
संचालन: लगभग 24 घंटे (देर रात 12:40 एएम से)
फ्रीक्वेंसी: हर 20 मिनट
रूट नंबर-24ए (आईएसबीटी-43–पीजीआई)
नाइट सर्विस
संचालन समय: रात 10:00 से सुबह 4:40 बजे तक
फ्रीक्वेंसी: हर 80 मिनट।
रूट नंबर-24सी (आईएसबीटी-17–आईएसबीटी-43)
नाइट सर्विस
संचालन समय: रात 10:15 से सुबह 5:20 बजे तक
चंडीगढ़–खरड़ (रूट नंबर-20, 20ए और 35डी)
फ्रीक्वेंसी: हर 10-20 मिनट
रूट 35डी: हर 10 मिनट
पीजीआई–डेराबस्सी (रूट नंबर-32 और 34)
संचालन समय: सुबह 5:00 से रात 9:00 बजे तक
फ्रीक्वेंसी: हर 15-20 मिनट
माता मनसा देवी रूट (रूट नंबर-14, 240 और 241)
आईएसबीटी-17 और आईएसबीटी-43 से मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के लिए नियमित बस सेवा
कोट्स
हमारे पास करीब 438 बसें हैं। इनके 67 रूट्स हैं। जो व्यस्त रूट हैं उनमें बसों की संख्या ज्यादा कर दी गई है और स्कूल टाइम पर शटल बसें भी चलाईं जा रही हैं। इसके साथ ही नाइट शिफ्ट के समय को ध्यान में बसों को चलाया जा रहा है। अब बसों की न्यूनतम फ्रीक्वेंसी 20 मिनट और अधिकतम फ्रीक्वेंसी दस मिनट की हो गई है। - अविकेश गुप्ता, निदेशक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग