फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में सीएम समेत संगरूर के चार चेहरे, जालंधर के हाथ खाली, दोआबा से सिर्फ एक मंत्री

Tue, 05 Jul 2022 01:23 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

2017 में कैप्टन की सरकार बनी तो होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा को मंत्री बनाया गया। कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह भी मंत्री रहे। चन्नी सरकार में परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह मंत्री पद पर रहे। 2022 में पंजाब में सत्ता में आम आदमी पार्टी की आई। इसमें दोआबा से सिर्फ ब्रह्म शंकर जिंपा को मंत्री बनाया। दोआबा से वह एक मात्र चेहरा हैं।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट का विस्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पंजाब कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। खास बात यह है कि इनमें चार मंत्रियों का नाता संगरूर जिले से है। इस बार जालंधर जिले के हाथ खाली हैं और दोआबा में भी महज एक ही मंत्री है। हालांकि एक समय था जब जालंधर से भी चार मंत्री होते थे।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जालंधर के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था। मगर चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी कैबिनेट में परगट सिंह को मंत्री बना जालंधर की जनता को साधा था। सोमवार को संगरूर से अमन अरोड़ा को मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान का रिश्ता भी संगरूर से है। वह यहां की धूरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। सीएम के अलावा संगरूर जिले से ही हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर पहले ही मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

पंजाब में 1992 से लेकर 1997 तक बेअंत सिंह की सरकार में मोहिंदर सिंह केपी, चौधरी जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह समरा, बृजभूपिंदर सिंह लाली मंत्री रहे, जबकि दिलबाग सिंह डालिके नवांशहर से मंत्री रहे। 1997 से लेकर 2002 तक भाजपा से मनोरंजन कालिया, अजीत सिंह कोहाड़ मंत्री पद पर रहे। फिल्लौर से मास्टर सरवण सिंह भी अकाली दल के मंत्री रहे। 
विज्ञापन


2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता संभाली तो जालंधर से चौधरी जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह समरा, अवतार हेनरी, मोहिंदर सिंह केपी मंत्री पद पर रहे। सत्ता परिवर्तन के बाद अकाली-भाजपा की सत्ता लगातार दो बार आई। जालंधर से सीपीएस केडी भंडारी, अविनाश चंद्र क्लेर, मास्टर सरवण सिंह, मनोरंजन कालिया व उनके बाद तीक्ष्ण सूद, भगत चुन्नी लाल, सुलतानपुर लोधी से बीबी उपजिंदर कौर, बीबी जागीर कौर, मोहिंदर कौर जोश सत्ता का हिस्सा रहे।
 
2017 में कैप्टन की सरकार बनी तो होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा को मंत्री बनाया गया। कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह भी मंत्री रहे। चन्नी सरकार में परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह मंत्री पद पर रहे। 2022 में पंजाब में सत्ता में आम आदमी पार्टी की आई। इसमें दोआबा से सिर्फ ब्रह्म शंकर जिंपा को मंत्री बनाया। दोआबा से वह एक मात्र चेहरा हैं। हालांकि दोआबा में 42 फीसदी आबादी दलितों की है और ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दोआबा से किसी दलित चेहरे को पंजाब मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया जा सकता है। खासकर जालंधर में आम आदमी पार्टी के चार विधायक हैं लेकिन किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें