ऑपरेशन लोटस केजरीवाल की चाल
बिट़्टू ने आम आदमी पार्टी के विश्वास प्रस्ताव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विश्वास प्रस्ताव लाने की किसी भी दल ने मांग नहीं की थी फिर यह सब ड्रामा करने की जरूरत क्या थी। उन्होंने कहा कि असल में आप जिस ऑपरेशन लोटस की बात कर रही है, वह अरविंद केजरीवाल की चाल है। अगर आप के विधायक कह रहे कि भाजपा ने उनके विधायकों को पैसे देकर तोड़ने की कोशिश की तो आप के विधायक ये क्यों नहीं बताते कि किस नंबर से फोन आया, फोन करने वाले का क्या नाम है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की जांच भी बैठा दी है तो रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं करती। असल में सरकार वादों पर खरा नहीं उतर पा रही है। आप सरकार आबकारी और खनन नीति पर घिर गई है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की बातें सामने आ रही हैं तो वहीं अवैध खनन भी हो रहा है। प्रदेश में रेत महंगा बिक रहा है। सीएम मान चुप है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि ईडी के चक्कर में वे फंसे।
बस माफिया को कांग्रेस ने की खत्म करने की कोशिश
बिट्टू ने कहा कि पंजाब में बस माफिया को पूर्व कांग्रेस सरकार ने खत्म करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि बादल की बसें सभी रूटों और एयरपोर्ट पर जा रही हैं। दावा किया कि सभी रूटों की टाइमिंग में बादल की बसों को पहल दी जा रही है। ऐसा क्यों इसकी जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
शिअद का साथ दे रही आप
बिट़्टू ने शिअद नेता बिक्रम मजीठिया की रिहाई पर आप सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि बिक्रम मजीठिया आप सरकार की मदद से जेल से बाहर आए हैं। आरोप लगाया कि आप सरकार ने कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं की। इसका उन्हें फायदा मिला वे छूट गए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अकाली दल का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि बड़े बादल चुप बैठे है, वे कुछ नहीं बोल रहे।
अकाली दल पर भी साधा निशाना
एसजीपीसी के मुद्दे पर कहा कि जब प्रदेशों में अलग-अलग कमेटियां है तो पंजाब में क्यों नहीं। बंदी सिखों की रिहाई पर कहा कि पंजाब में 10 साल अकाली दल की सरकार रही। हरसिमरत व सुखबीर बादल केंद्र में सांसद व मंत्री रहे, तब उन्हें क्यों नहीं रिहा करवाया। असल में अकाली दल पंजाब में कमजोर हो गया। इसलिए वे बंदी सिखों का मुद्दा उठाकर सिखों जनाधार बनाए रखना चाहते है लेकिन लोग समझ गए है कि वे कोरी राजनीति कर रहे है।