फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री धर्मसोत के वायरल वीडियो विवाद पर सख्ती, नींव पत्थर पर नहीं होगा किसी नेता का नाम

Sat, 15 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत  का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिए हैं कि अब किसी भी नींव या उद्घाटन पत्थर पर किसी वीआईपी का नाम नहीं होगा। सारे प्रोजेक्ट पंजाब के लोगों को समर्पित किए जाएंगे। शुक्रवार दोपहर धरमसोत का एक वीडियो वायरल हुआ। नाभा में एक स्कूल के उद्घाटन पत्थर पर अपना नाम सबसे नीचे देखकर नाराज होने और प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की धमकी दिए जाने का वीडियो सामने आया।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को सीएम के आदेश आ गए। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में भी यह वादा किया था। सीएम ने आदेश दिए हैं कि इन पत्थरों पर किसी भी सरकारी पदाधिकारी का नाम नहीं लिखा जाएगा। सीएम खुद भी इस दायरे से बाहर नहीं होंगे। इसका मकसद वीआईपी कल्चर को हटा कर सरकार व लोगों के बीच मजबूत संपर्क कायम करना है। सीएम ने एलान किया कि सारे प्रोजेक्ट व प्रोग्राम, जिनके मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों या अन्य पदाधिकारियों ने उद्घाटन कर भी दिए हों, उनको अब पंजाब वासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

नाम लिखने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से खत्म

तीसरे नंबर पर नाम देखकर प्रिंसिपल पर बरसे थे मंत्री धर्मसोत
सभी नेता नींव पत्थर रखेंगे, उद्घाटन भी करेंगे, लेकिन उन पत्थरों पर नाम लिखने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जा रहा है। सीएम ने अपने मंत्रियों व पार्टी नेताओं से कहा कि वह जनता के साथ मिलते समय अच्छा बर्ताव रखें। क्योंकि हम लोगों की बदौलत ही इस रुतबे पर हैं।  

उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार प्रदेश में वीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री, मंत्रियों के वाहनों से लाल बत्ती हटाने का एलान किया था था। 

कुछ दिन पहले मुंबई दौरे पर जाते हुए उन्होंने वीआईपी संस्कृति खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर आम लोगों के साथ कतार में लगकर हवाई अड्डे में प्रवेश, चेक-इन और बोर्डिंग की थी। शुक्रवार को विकास परियोजनाओं के नींव पत्थरों और उद्घाटन शिलाओं से नेताओं के नाम हटाने का एलान मुख्यमंत्री का तीसरा बड़ा कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें