फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः चंडीगढ़ में पब्लिक टॉयलेट पर अब नो फीस

Tue, 12 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टायलेट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से हाल ही में  रखरखाव के लिए अलाट किए गए 90 पब्लिक टायलेट मे यूजर्स चार्जेस नहीं लगेगा। वहां पर लोगों को निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार नए टैंडर के अनुसार जो पब्लिक टायलेट अलाट किए गए हैं उनमे लोगों से निशुल्क सुविधा देने की बात शामिल की गई है जबकि जो शहर में अन्य पब्लिक टायलेट चल रहे हैं उनमे अभी चार्जेस लिए जा रहे हैं लेकिन जब उन टायलेट के भी टैंडर का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा तो वहां पर नई शर्त को शामिल करके वहां पर भी यूजर्स चार्ज से फ्री कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि इस समय तक शहर के 120 पब्लिक टायलेट बिना रखरखाव के लिए ही चल रहे थे। जो हाल ही में 90 पब्लिक टायलेट दिए गए हैं उनके नल ठीक करके कंपनी को दिए जा रहे हैं इनमे से 28 टायलेट आपरेट हो चुके हैं। मालूम हो कि शहर में कुल 227 पब्लिक टायलेट है।
विज्ञापन


28 मार्केट एसोसिएशन चल रही है पब्लिक टायलेट
इस समय 28 पब्लिक टायलेट मार्केट एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे है जिन्हें नगर निगम की ओर से हर माह साढ़े 12 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है इसके अलावा 23 पब्लिक टायलेट सेलवेल, 10 महक, 148 देवा स्वीमिंग, एक सुलभ और तीन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों द्वारा चलाया जा रहा है। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि जो हाल ही में 90 पब्लिक टायलेट का टैंडर अलाट किया गया है उसमे यूजर्स चार्ज लोगों से नहीं लिए जाएंगे। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन 10 टायलेट का निरीक्षण खुद करेंगे जो जो वहां पर कमियां होगी उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


यूजर्स चार्ज लेने की आई शिकायतें
बंद पड़ें 90 में से जो 28 टायलेट शुरू हुए है उनमे कुछ में यूजर्स चार्ज लेने की भी शिकायत भी आ रही है। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि सभी पब्लिक टायलेट के बाहर एक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे जिसमे लिखा जाएगा कि इसका प्रयोग करना बिल्कुल निशुल्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें