डेराबस्सी। रामदासिया मोहल्ले में शुक्रवार शाम दो बाइक सवारों की ओर से एक घर में घुसकर गोली चला दी गई। घटना के 24 घंटे बाद इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि गोली चलाने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी मुख्य बाजार से होते हुए मोरनी वाला कुएं के रास्ते तहसील सड़क पर व उसके बाद शहर के अंदर से सुखमणी काॅलेज की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी मोटरसाइकिल बिना नंबर की थी। गाेली चलाने के बाद आरोपी भागते हुए एक काला कपड़ा मौके पर छोड़ गए जिसे पुलिस ने फोरेंसिक में जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने गोली के खाली खोल को भी जांच के लिए लैब में भेजा है।