फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्नेहालय में दिव्यांग बच्चे के साथ छेड़छाड़, सीडब्ल्यूसी को दो दिन में जमा करानी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में बनाए गए स्नेहालय में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्चे के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। स्नेहालय में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कल्याण विभाग ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को इसकी जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। निदेशक पालिका अरोड़ा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी को दो दिन में जांच करने के साथ ही रिपोर्ट विभाग के पास जमा करवानी होगी। रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर ही पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। निदेशक पालिका अरोड़ा ने बताया कि केस की जानकारी मिलते ही इसे सीडब्ल्यूसी की टीम को जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके साथ ही दोनों बच्चों की काउंसलिंग करके पूरी डिटेल पता की जा रही है। जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर काम किया जा सके। जानकारी के अनुसार इसी हफ्ते 12 वर्षीय बच्चे की ओर से स्टाफ सदस्य को उसके साथ हुए शोषण की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे पर पहले भी छेड़छाड़ का आरोप लगा था। चार साल पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मामला चला था लेकिन आरोप सिद्ध नहीं होने के कारण उसे जुवेनाइल होम से छोड़ दिया गया था और वह फिर से स्नेहालय में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें