फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुजुर्ग महिला से लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 में मंगलवार अल सुबह 3.10 बजे चार हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर डकैती डाली थी। अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। डकैत महिला के घर से 37 हजार रुपये नगद और करीब 40 लाख रुपये के गहने ले गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबूत जुटाए।
विज्ञापन


सेक्टर-27 के एससीएफ-1 निवासी रक्षा शर्मा (82) ने बताया कि सोमवार रात को वह कमरे में सोई हुई थी। मंगलवार अलसुबह 3.10 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब उसने पूछा कि कौन है तो चार तीन युवक उसके कमरे में घुस आए और उन्हें दबोच लिया। एक युवक दूसरे कमरे में जाकर तलाशी लेने लगा। महिला को पकड़ने के बाद युवकों ने उनके मुंह पर टेप लगा दी। उसके बाद काफी देर तक वह अलमारी की चाबी ढूंढ़ते रहे। जब चाबी नहीं मिली तो महिला का मुंह खोला और उसकी गर्दन पर फरसा रखकर चाबी पूछी। चाबी मिलने के बाद उन्होंने अलमारी को खोला और उसमें रखे हुए 37 हजार रुपये और गहने चोरी कर लिए। रक्षा शर्मा ने बताया कि अलमारी में सोने का मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, तीन अंगुठियां, झुमके, टाप्स, कड़े और हीरा जड़ी घड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें