दरअसल, रोहतक के एमडीयू में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय भी अब आपको आधार कार्ड नंबर देना होगा। बिना आधार नंबर के अब यूजी और पीजी कोर्सों में कोई एडमिशन नहीं होगा।
बैंक खाते और अन्य सरकारी प्रक्रिया में आधार कार्ड पहले ही अनिवार्य हो चुका है। इसके मद्देनजर अब एमडीयू ने भी आधार कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इसके लिए नया पोर्टल तैयार किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर यूजी और पीजी के फार्म भरते समय विद्यार्थियों को आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। इसके बाद ही उनका फार्म सबमिट होगा।