फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं होंगे हादसे

Tue, 18 Mar 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर आवारा पशु या वाहनों की तेज लाइटों से होने वाले सड़क हादसों को रोकने की दिशा में गमाडा के थिंक टैंक ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सड़क पर रोड से टी सिस्टम विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत सड़क के डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। साथ ही ग्रिल के अंदरूनी हिस्से में फूल और पौधे लगाए जाएंगे। यह काम गमाडा द्वारा लाखों रुपये की लागत से कर रहा है। प्रोजेक्ट प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है।

गुरद्वारा सिंह शहीदां से इंडस्ट्रियल
एरिया की तरफ ग्रिल लगाने का काम शुरू किया है। ग्रिल का डिजाइन रोड के दूसरे हिस्से में लगी ग्रिल की तरह रखा जा रहा है। साथ ही ग्रिल पर हरे व पीले रंग कलरिंग की जा रही है। इसके साथ ही उचित दूरी तरह पर रिलेक्टर व लाइनिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि आने वाले एक महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही रोड के किनारों पर हार्टिकल्चर का काम भी चल रहा है। गमाडा ने दो साल तक रोड की मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी को दे रखी है।

इसके अलावा इसी रोड पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से लेकर रेलवे पुल तक सर्विस लेन व स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी पूरा कर लिया है।

फिर चंडीगढ़ गए बिना सीधे पहुंचे जीकरपुर
एयरपोर्ट रोड का काम कई हिस्सों में चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक रोड का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद खरड़, मोहाली या हिमाचल से आने वाले लोगों को जीरकपुर या आगे जाने के लिए चंडीगढ़ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि लोग शहर के बाहर से होते हुए ही सीधे जीरकपुर पहुंचेंगे।

इससे जहां लोगों का टाइम बचेगा। वहीं, चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक का दवाब कम होगा। साथ ही सड़क हादसो पर भी पूरी तरह ब्रेक लग जाएगी। यह सड़क रिंग रोड का करेगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर ही सारे बड़े संस्थान
गमाडा द्वारा एयरपोर्ट रोड़  आने वाले पचास सालों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सारे नामी शिक्षण संस्थान व अन्य परिसर इसी रोड के किनारे पर बसाए जा रहे हैं। इसके अलावा आईटी सिटी व एयरोसिटी भी इसी सड़क के किनारें पर स्थित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें