चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी पर आयोजित इनेलो की रैली में ममता, मुलायम और नीतीश कुमार एक मंच पर दिखेंगे।
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सीमांध्रा के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू भी ताऊ की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने 25 सितंबर को जींद में होने वाली इनेलो की रैली में शिरकत करेंगे।
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने बताया कि चौधरी देवीलाल के साथ काम किए और उनके प्रशंसकों को हरियाणा आने का न्योता दिया गया है।