फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निशांत कुमार यादव ने संभाला डीसी का कार्यभार, एस्टेट ऑफिसर भी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार आईएएस विनय प्रताप सिंह को डीसी व उनके अन्य विभागों से कार्यमुक्त कर दिया। उनकी जगह वर्ष 2013 बैच के आईएएस निशांत कुमार यादव ने डीसी का पदभार संभाल लिया। उन्हें कई अन्य विभाग भी सौंप दिए गए। प्रशासन ने उन्हें एस्टेट ऑफिसर भी बनाया है। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निशांत कुमार यादव डिप्टी कमिश्नर के साथ एस्टेट ऑफिसर, जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के प्रेसिडेंट, सिविल डिफेंस के कंट्रोलर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और लेबर कमिश्नर की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। नए डीसी का सेक्टर-17 स्थित डीसी ऑफिस में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने शाम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ हुई प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें