फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशांत, ध्रुव, डेनिम और युवान आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर के अगले दौर में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर चैंपियनशिप में मंगलवार को जीत दर्ज कर खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। टूर्नामेंट सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में सीएलटीए की ओर से आयोजित किया जा रहा है। लड़कों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में निशांत ने मानव जैन को 6-2, 6-3, ध्रुव ने दीप मुनीम को 6-3, 6-4, डेनिम यादव ने टोरस रावत को 6-2, 6-4, युवान ने चिराग को 6-4, 6-4 से मात दी। वहीं, बेल्जियम के सबस्टेन ने भारतीय खिलाड़ी साहेब सोंधी को 6-4, 6-4, जबकि भारतीय खिलाड़ी अमन ने बेल्जियम के वेन डेक को 6-1 से मात दी। लड़कियों के वर्ग में संजना ने दीपशिखा सिमरन को 6-1, 6-0, सराह देव ने सानवी को 6-3, 6-3, वैष्णवी ने नंदिनी को 6-2, 6-2 और रेशमा मयूरी ने गार्गी को 6-3, 6-3 से हराया। भारत की श्रुति ने फ्रंास की कैमिला सैमल को 6-3,7-6 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें