फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुनिया से जाते-जाते चार लोगों को नया जीवन दे गईं निर्मल कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोगा की 24 वर्षीय निर्मल कौर ने दुनिया से जाते-जाते चार लोगों को नया जीवन दिया है। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से निर्मल का ब्रेन डेड हो गया था। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति ने कहा कि निर्मल चाहती थी कि कोई अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताए इसलिए उन्होंने अंगदान के लिए 'हां' कहा।बीते आठ अप्रैल को दोपहिया वाहन पर जा रही मोगा के मेरुवाल गांव की निर्मल कौर एक दुर्घटना में वाहन से नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। मोगा के अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में मेडिकल टीम के प्रयासों के बावजूद निर्मल कौर की जीवन की लड़ाई 16 अप्रैल को समाप्त हो गई, क्योंकि उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। परिवार की सहमति के बाद उनके अंगदान से चार व्यक्तियों का जीवन बदला है। दो व्यक्तियों को किडनी और दो व्यक्तियों को कॉर्निया प्रत्यारोपित किया गया। पति बलजिंदर सिंह ने कहा कि निर्मल कौर का जाना बहुत दुखना था लेकिन वह चाहती थी कि कोई अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताए। इसलिए, उन्होंने अंगदान के लिए 'हां' कहा। पिता जोगिंदर सिंह ने कहा कि बेटी की मृत्यु के बाद भी किसी को जीने का मौका मिला, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन


अंगदान मानवता के सार का प्रतीकः विवेक लाल
पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने निर्मल कौर के परिवार की सराहना करते हुए कहा कि अंगदान मानवता के सार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपनी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद निर्मल कौर के परिवार ने असीम दयालुता का उदाहरण दिया है। अपनी गंभीर त्रासदी के बीच जीवन का उपहार देने की उनकी इच्छा हमारे समाज के भीतर सहानुभूति और एकजुटता की शक्ति को रेखांकित करती है। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक और रोटो के नोडल अधिकारी प्रो. विपिन कौशल ने परिवार के फैसले की सराहना की। किडनी प्राप्त करने वाले एक मरीज ने कहा कि हमारे लिए यह उपहार कुछ ऐसा है, जिसे हम खरीद या बना नहीं सकते। यह बस जीवन का एक उपहार है। हम इससे अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें