नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निरफ 2024) में पीजीआई ने लगातार 7वीं बार दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर इस बार भी दिल्ली एम्स ही है। वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर है। इन तीनों संस्थानों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने स्थान पर कब्जा जमाए रखा है लेकिन इस बार अंकों में काफी बदलाव देखने को मिला है। ओवरऑल अंकों में बढ़ोतरी दर्ज करते हुए पीजीआई ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर इस वर्ष 81.10 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष 79 अंक था।
वहीं गणना के लिए तय अलग-अलग 5 मानकों में भी अंकों में अंतर आया है। शिक्षण, सीखना और संसाधन पारिस्थितिकी तंत्र (टीएलआर) के मानक में पीजीआई ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर 88.53 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष 78.62 अंक था। आउटरीच और समावेशिता (ओआई) में भी इस वर्ष 64.97 अंक मिले हैं। पिछले वर्ष 62.15 अंक था। वहीं, दूसरी तरफ अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (आरपीसी) में इस बार 83.15 हासिल किया है, जो पिछले वर्ष से .13 प्रतिशत कम रहा, जबकि स्नातक परिणाम (जीओ) में गिरावट दर्ज की गई है। इस वर्ष पीजीआई को 79.79 अंक मिले हैं, जबकि पिछले वर्ष 85.34 अंक मिले थे। धारणा (परसेप्शन) के मानक में भी इस बार संस्थान को 71.42 अंक प्रदान किए गए हैं, जो पिछले वर्ष 71.78 था।
देश के टॉप थ्री श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान ये हैं संस्थान प्रदेश पिछले वर्ष का अंक इस वर्ष का अंक
एम्स दिल्ली 91.6 94.32
पीजीआई चंडीगढ़ 79 81.10
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु 72.84 75.29
पीजीआई को मिले इतने अंक - 100 में से
वर्ग इस वर्ष अंक पिछले वर्ष अंक
शिक्षण, सीखना और संसाधन पारिस्थितिकी तंत्र (टीएलआर)- 88.53 78.62
अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (आरपीसी)- 83.15 83.18
स्नातक परिणाम (जीओ)-79.79 85.34
आउटरीच और समावेशिता (ओआई)- 64.97 62.15
धारणा (परसेप्शन) - 71.42 71.78