फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पदोन्नति की मांग पर एनआईपीईआर कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अपनी आवाज बुलंद की, व्यक्तिगत पदोन्नति योजना दोबारा लागू करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एनआईपीईआर-मोहाली के गैर-शिक्षण कर्मचारियों का पदोन्नति व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन 31वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला और अपनी आवाज बुलंद की। वे वर्ष 2020 से बंद व्यक्तिगत पदोन्नति योजना को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं। एनआईपीईआर कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि योजना के रुकने से उनके कॅरिअर में आगे बढ़ने के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का तर्क है कि इस योजना को पहले बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंजूरी मिल चुकी है, इसलिए इसे तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए पदोन्नति व्यवस्था में असमानता का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि शिक्षण कर्मचारियों को कॅरिअर उन्नति योजना के तहत समय-समय पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जबकि गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ऐसी समान व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन



समाधान की मांग

कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में एनआईपीईआर-मोहाली के निदेशक के समक्ष भी अपनी मांग रखी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। कर्मचारियों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनकी मुख्य मांग है कि सभी सात एनआईपीईआर के लिए नई पदोन्नति नीति मंजूर होने तक, पहले से मंजूर व्यक्तिगत पदोन्नति योजना को बहाल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें