फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोटर मार्केट से 9 गाड़ियां जब्त, सड़क पर रिपेयर करने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा की सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी करके रिपेयर की जा रही गाड़ियों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 गाड़ियों को उठाकर जब्त कर लिया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने की।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने उन मैकेनिकों की गाड़ियों को उठाया जो सड़क किनारे गाड़ियों को खड़ा कर डेंटिंग-पेंटिंग और रिपेयर का काम कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
फन रिपब्लिक के साथ वाली सड़क से उठाई गईं सबसे ज्यादा गाड़ियां
अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि अधिकतर गाड़ियां फन रिपब्लिक सिनेमा के साथ लगती सड़क से उठाई गई हैं, जहां पर पेंटर सड़क पर ही गाड़ियों को खड़ा करके डेंटिंग-पेंटिंग का काम कर रहे थे। इसके अलावा एनएससी शोरूम की पार्किंग में खड़ी सभी डंप गाड़ियों को भी हटाकर जगह खाली करवाई गई। हालांकि शाम को वहां पर प्राइवेट बस संचालकों ने कब्जा करके वहां अपनी बसें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने कहा कि मोटर मार्केट की सड़कों पर खड़ी डंप गाड़ियों और रिपेयर के लिए सड़क पर खड़ी की जा रही गाड़ियों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल निगम के पास डंप गाड़ियों को रखने के लिए जगह की समस्या है, जिस कारण कुछ कार्रवाई में देरी हो रही है, लेकिन जैसे ही स्थान उपलब्ध होगा सभी डंप गाड़ियों को उठाकर वहां स्टोर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोटर मार्केट की सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें