फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ शिक्षक स्टेट और पांच सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को नौ शिक्षकों को स्टेट अवार्ड और पांच को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस बार कोविड- 19 के कारण 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर अवार्डी शिक्षकों को सम्मानित नहीं किया जा सका था। इसलिए अब अनलॉक के बाद शुक्रवार को स्टेट अवार्ड लेने वाले शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के साथ डिप्टी डायरेक्टर स्कूल अल्का मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर, डीईओ-1 नीना कालिया और डीईओ-2 प्रभजोत भी शामिल रहे। इस दौरान कोविड के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखते हुए शिक्षकों को अवार्ड और सम्मानित राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को मिला अवार्ड
स्टेट अवार्ड : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 की प्रिंसिपल रंजना श्रीवास्तव, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-36 की हेडमास्टर शंकुतला, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 की अंग्रेजी की लेक्चरर मंजीत कौर गिल, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 से कैमेस्ट्री लेक्चरर नीरू सोफत, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल डडूमाजरा से टीजीटी टीचर भारत भूषण, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 के डीपीई गुरप्रीत सिंह, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मलोया से रवि जयवाल, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल सेक्टर-49 से जेबीटी रितु कालरा, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर सेक्टर-26 से फिजिक्स लेक्चरर रमन पराशर शामिल हैं। इन शिक्षकों को मेडल, सर्टिफिकेट के साथ 21 हजार राशि भेंट की गई।
सांत्वना पुरस्कार : गवर्नमेंट गर्ल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 से सुनीता श्योरण और परवीन कुमार, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 से मनप्रीत कौर, गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-38 से नीतू को अवार्ड दिया गया है। इन शिक्षकों को 5100 सम्मानित राशि के साथ सर्टिफिकेट भेंट किया गया।
विज्ञापन

तीन अन्य शिक्षकों का अवार्ड के लिए चयन
इस अवसर पर स्टेट लेवल कमेटी ने जीजीएमएसएसएस- 18 के समाजशास्त्र के लेक्चरार डॉ. रमेश चंद्र शर्मा का नेशनल अवार्ड के लिए चयन किया गया। इसके अलावा जिला स्तरीय कमेटी ने स्टेट लेवल के लिए जीएमएसएसएस- धनास की प्राचार्य सीमा रानी और जीएचएस- 53 के टीजीटी कपिल मोहन सूद का चयन किया। इन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें