फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: ब्लैक फंगस से जालंधर के दो मरीजों की चंडीगढ़ में मौत, नौ नए पीड़ित मिले, मुक्तसर भी पहुंचा संक्रमण

Fri, 21 May 2021 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के जालंधर में कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस के मामले भी बढ़ने लगे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में जालंधर के दो मरीजों की ब्लैक फंगस की वजह से जान चली गई। वहीं नौ मामले और मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, मुक्तसर जिले में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। यहां इससे पीड़ित दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में भी ब्लैक फंगस ने पैर पसारने शुरू कर दिया है। जिले के दो मरीजों की पीजीआई चंडीगढ़ में दो दिन पहले मौत हो चुकी है। इनकी मौत का कारण वहां के डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस को बताया है। सिविल सर्जन ने जिले के सभी निजी अस्पतालों से ऐसे मरीजों का रिकार्ड तलब कर लिया गया है।

विज्ञापन


जालंधर में भी स्वास्थ्य अधिकारियों ने पड़ताल की तो ब्लैक फंगस के नौ मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 ऐसे मरीज थे, जिनमें ब्लैक फंगस जैसे लक्षण थे। स्थानीय प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेज दी गई है। स्थानीय सिविल अस्पताल प्रशासन ने नोटिफिकेशन मिलते ही ब्लैक फंगस के मरीजों के बारे में सभी अस्पतालों से ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में कोविड की लेवल-थ्री केयर की सुविधा है, वहां इनका इलाज हो सकता है।

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर प्रशासन चौकस है। तमाम अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि मरीजों का पूरा ब्योरा लगातार भेजे। हांडा न्यूरो अस्पताल में छह ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज हो चुका है। इनमें से कपूरथला के एक 60 साल के बुजुर्ग की आंख खराब हो गई थी, जिसे ऑपरेशन कर निकल दिया गया है।
विज्ञापन


एक माह पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना में रहने वाले 45 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। एपेक्स अस्पताल में गांधी कैंप की 45 साल की महिला को ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई है। बीमारी की वजह से उसकी एक आंख प्रभावित हुई है। डॉ. धीरज भाटिया का कहना है कि बीमारी काफी पुरानी है लेकिन कोरोना की वजह से ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

मुक्तसर जिले में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस ने भी दी दस्तक

उधर, मुक्तसर में भी ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। जिले में ब्लैक फंगस के दो मरीजों में एक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य संदिग्ध मरीज भी सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. रंजू सिंगला ने जिले में फंगस के दो मरीजों की पुष्टि की और बताया कि जिले के गिदड़बाहा क्षेत्र से दो मरीज मिले थे। हालांकि इन मरीजों में कोविड लेवल-3 के तहत एक लुधियाना और एक बठिंडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। इसमें बठिंडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल एक मरीज की मौत हो गई है। इसके अलावा गिदड़बाहा का ही एक तीसरा मरीज भी सामने आया है, जिसमें ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आ रहे थे। उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

बताते हैं कि गिदड़बाहा शहर में कपड़े की दुकान चलाने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति बीते चार दिनों से कोरोना से पीड़ित था और बठिंडा के एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। उक्त व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। एसएमओ गिदड़बाहा परवजीत सिंह गुलाटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गिदड़बाहा में एक संदिग्ध महिला भी दाखिल हुई थी, जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें