पंचकूला। सेक्टर-5 सिटी सेंटर के लिए नौ शॉपिंग कांप्लेक्स कम ऑफिस (एससीओ) की नीलामी होगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से सेक्टर -5 में पेड़ों को काटा गया है और नीलामी की प्रक्रिया की पूरी जानकारी बोर्ड पर लिखी जाएगी। वहीं, एचएसवीपी की ओर से इस जगह को साफ किया गया है।
सेक्टर -5 में एससीओ की नीलामी की पूरी प्रक्रिया बोर्ड में लिखी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण की ओर से यहां पर 12 एससीओ को अलॉट किया गया था। इसमें इसमें तीन एससीओ बिक चुके हैं। इसमें प्रत्येक एससीओ छह करोड़ की बोली लगी है। अब दोबारा नौ बूथों के लिए बोली लगाई जाएगी। पंचकूला संपदा अधिकारी मानव मलिक ने बताया कि शहर के सिटी सेंटर के लिए नौ एससीओ की बोली लगाई जाएगी। यह मार्केट सेक्टर -5 बस स्टैंड और बीएसएनएल ऑफिस के बीच की खाली पड़ी जगह है। इस पर बूथों की नीलामी जल्द होगी। अब एचएसवीपी की ओर से इसकी दोबारा नीलामी शुरू की जा रही है। नीलामी के लिए सभी जानकारी जल्द ही बोर्ड पर लिखी जाएगी। इसमें सभी प्रकिया लोगों को पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वह एससीओ के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही पूरी प्रक्रिया लोगों को ऑफिस और बोर्ड पर लिखी जाएगी।