फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीसीए ने सीनियर टीम की घोषित, निरमोही व करनवीर कोरोना संक्रमित होने के चलते टीम में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए यूटीसीए की सीनियर टीम की घोषणा वीरवार को हुई। टीम चेन्नई के लिए 1 जनवरी को रवाना होगी। यहां पर मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने हैं। यूटीसीए की टीम इस बार स्टार और भरोसेमंद तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही के बिना ही खेलेगी।
विज्ञापन

निरमोही व करनवीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रमन बिश्नोई के संक्रमित आने के बाद दोबारा टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
यह चुनी गई टीम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए यूटीसीए की सीनियर टीम की कप्तानी मनन वोहरा को सौंपी गई हैं। गुरिंदर सिंह को उप-कप्तान चुना गया। टीम के अन्य खिलाड़ियों में अमृत लुभाना, अनिरुद्ध कंवर, अंकित कौशिक, भागमेंद्र लादेर, गौरव पुरी, जगजीत सिंह संधू, जसकरनदीप सिंह बुट्टर, जसकरनवीर सिंह सोही, कुणाल महाजन, मनदीप सिंह, मोहम्मद अर्सलान खान, निपुण पंडिता, सारूल कंवर, शिवम भांवरी, उदय कौल, युवराज चौधरी आदि शामिल हैं। टीम के कोच पूर्व क्रिकेटर वीआरवी सिंह, सहायक कोच अमित उन्याल, ट्रेनर सागर सुदन, फिजियो परमीत सिंह, मैनेजर सुरिंदर लाठा और डॉ. रमनदीप सिंह होंगे।
विज्ञापन

पिछले सीजन में झटके थे 34 विकेट
श्रेष्ठ निरमोही कोविड-19 से उभर नहीं पाए हैं। अभी उनका इलाज चल रहा है। इस कारण उनका चयन चंडीगढ़ क्रिकेट टीम में नहीं किया गया है। निरमोही ने पिछले साल टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2019-20 के सीजन में 34 विकेट झटके थे। उनका बेहतरीन प्रदर्शन पड्डुचेरी के खिलाफ 46 रन देकर 7 विकेट लेना था। इसके साथ ही 5 विकेट 3 बार टूर्नामेंट में झटके थे।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी बिश्नोई टीम में नहीं
टीम के मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज रमन बिश्नोई की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद भी उनका चयन टीम में नहीं किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूटीसीए के अधिकारियों ने बीसीसीआई के अधिकारियों से बात की थी। बीसीसीआई के दिशानिर्देशानुसार जो खिलाड़ी कोरोना से ताजा-ताजा उभरे हैं, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। रमन ने पिछले सीजन में 3 शतक व 1 अर्द्धशतक लगाया था।
एक ही मैच में 15 रन देकर झटके थे तीन विकेट
कैंप के दौरान सभी खिलाड़ियों का दोबारा कोविड-19 का टेस्ट करवाया गया। इसके बाद करनवीर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। करनवीर सिंह टीम में लेग स्पिनर हैं। पिछले साल सिर्फ एक मैच चंडीगढ़ की तरफ से खेला था जिसमें 15 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें