कुशन पर शहजादे सलीम और अनारकली को दर्शाया गया है। साथ ही कुछ ऐसे ही नमूने बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों पर आधारित हैं। यह सारी कलेक्शन पेश हुई शुक्रवार को सेक्टर 17 के एक होटल में।
एनआईआईएफटी के बीएफटी (बैचलर्स ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) अंतिम वर्ष के 19 विद्यार्थियों ने इस क्लेक्शन में देश के विभिन्न क्षेत्रों की टेक्सटाइल डिजाइनिंग कंपनी से ट्रेनिंग लेने के दौरान इसका निर्माण किया।
संस्थान के छात्र आशुतोष दीपक ने कलेक्शन के बारे में बताया कि वह ज्यादातर डिजीटल प्रिटिंग में डिजाइन बनाते हैं। इस कलेक्शन में उन्होंने पुराने बॉलीवुड कलाकार और फिल्मों को जोड़ा है। विदेशों में ऐसे कुशन की बहुत डिमांड है। उन्होंने कुशन के साथ स्टॉल की भी कलेक्शन लगाई, जिसमें भारतीय लोक कला झलकती है।
उन्होंने कहा कि इन सबको डिजाइन करने से पहले वह लोगों के बारे में रिसर्च करते हैं और उसके बाद उनकी पसंद के हिसाब से ही डिजाइन का निर्माण करते हैं। दीपक ने यह सभी कलेक्शन नोएडा की कंपनी कला कृति के लिए डिजाइन किए जिसे अमेरिका में भी निर्यात करने के लिए सिलेक्ट किया गया है।
प्रदर्शनी में शामिल रमन दीप कौर ने कुशन पर भगवान बुध को दर्शाया है। रमन ने कहा कि उन्होंने लुधियाना की स्वामी टेक्सटाइल कंपनी से चार महीन की ट्रेनिंग ली, जिसमें उन्होंने जाना कि बाहर के लोगों को भारत के एतिहासिक किरदार बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने इसका निर्माण किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए रमिंदर सिंह, आईएएस, डायरेक्टर जरनल और प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, पंजाब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शनी के बाद स्टूडेंट ने अपनी कलेक्शन के साथ रैंप पर वॉक भी किया, जिसमें स्क्रीन प्रिंटेड साड़ियां, तकिए, परदे, डिजीटल प्रिटेंड से तैयार वस्त्र और स्कार्फ शामिल थे।