फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआईएफटी में कुछ यूं चमका रंगला पंजाब

Fri, 13 Dec 2013 02:55 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी में पंजाब के विरसे और कला के रंग बिखरे। फैशन डिजाइन के तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को हर साल विभिन्न राज्यों की कला पर आधारित प्रदर्शनी लगानी होती है।
विज्ञापन


इस बार स्टूडेंट्स ने पंजाब की पारंपरिक कारीगरी, आर्किटेक्चर और सभ्याचार प्रस्तुत किया। पचास स्टूडेंट्स ने पहले पटियाला, होशियारपुर, श्रीआनंदपुर साहिब का दौरा किया।

लोक कलाओं, कारीगरी आदि की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। जाने-माने कारीगरों के साथ वर्कशॉप कर सब कुछ सीखा। प्रदर्शनी के दौरान स्टूडेंट्स ने फुलकारियां, परांदे, पंजाबी जुत्तियां, दरियां आदि प्रदर्शित कीं।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में स्टूडेंट्स की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृता सिंह, मदन लाल व नवदीप कौर, कोर्स कॉर्डिनेटर गोबिंद राय ने मदद की। संस्थान के डायरेक्टर विश्व बंधु ने कहा कि स्टूडेंट्स ने इस प्रोजेक्ट के मकसद को प्रमाणित किया।

सीधे कारीगरों से जुड़ कर उन्होंने ट्रेनिंग ली और काफी कुछ नया सीखा। रजिस्ट्रार इंदरजीत सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स ने इस प्रदर्शनी के लिए काफी मेहनत की। उन्हें पंजाब के सभ्याचार, विरसे के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें