फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रात का पारा 9.2 डिग्री पर पहुंचा, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान, 25 से 28 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी
विज्ञापन

ट्राइसिटी में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

ट्राइसिटी में पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 नवंबर तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम शुष्क रहेगा। 26 से 29 नवंबर तक आसमान साफ और 30 नवंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें