फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Blast: हिसार में आरोपियों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़, गोलियां लगने से दोनों घायल

Fri, 29 Nov 2024 09:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-26 स्थित डि'ओरा व सेविले क्लब के बाहर बम धमाके करने वाले दोनों आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है। इनमें एक हरियाणा और दूसरा पंजाब के मोहाली के खरड़ का रहने वाला है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते मंगलवार की तड़के सेक्टर-26 स्थित डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर हुए दो बम धमाकों के मामले में जांच टीमों ने हरियाणा के हिसार से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच टीम के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हुए हैं। आरोपियों की पहचान अजीत और विनय के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीमें इन आरोपियों को हिसार से चंडीगढ़ लाने पहुंची थी। तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इनमें एक आरोपी खरड़ जबकि एक हिसार का रहने वाला है। हिसार के गांव पीर वाले के पास बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। दोनों घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


उधर, फिरौती मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व एएसआई के बेटे अर्जुन ठाकुर ने भी रिमांड में कई खुलासे किए है और उसे भत्दो दिन का रिमांड खत्म होने पर आज दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब बीते मंगलवार की तड़के सेक्टर-26 पुलिस थाना व आप्रेशन सेल से महज 50 कदम दूर स्थित डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर तड़के 3.14 पर देसी बम फैंककर विस्फोट किया गया था। इस मामले पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी लेकिन चंडीगढ़ से मोहाली तक लगे किसी भी कैमरे में आरोपियों का चेहरा कैद नहीं हो पाया था।

वहीं जांच के दौरान पुलिस टीमों को अंबाला हाइवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास से एक बाइक मिली थी जिसका नंबर भी फर्जी निकला था, उसी बाइक पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी जो अलग-अलग एंगल पर काम कर रही थी। इसी कड़ी में अब जांच टीमों के पास सिरसा जिले में हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पहुंची जिसमें बम फेंकने वाले दोनों युवकों के चेहरे कैद हो गए थे। 

दप्पर टोल तक बाइक से फरार हुए थे आरोपी
जांच के दौरान सामने आया कि इन आरोपियों ने दप्पर टोल प्लाजा परिसर में अपनी बाइक खड़ी की और यहीं से बस में बैठकर हिसार पहुंचे। लेकिन दोनों युवक हिसार बाईपास स्थित टोल प्लाजा पर उतर गए और एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर शहर तक गए। वहां से यह दोनों एक युवक के पास गए और वहीं छिप गए। जांच टीमों ने युवकों को लिफ्ट देने वाले व्यक्ति की बाइक नंबर के जरिये उसका पता करके उससे संपर्क किया और उससे युवकों के बारे में पूछताछ की। लिफ्ट देने वाला व्यक्ति एक फोटोग्राफर था। बाद चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम सेल व ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने हिसार पुलिस की मदद से बम विस्फोट करने वाले दोनों आरोपी युवकों तक पहुंची। इससे पहले कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

आरोपी अर्जुन ठाकुर ने भी रिमांड में किए कई खुलासे
उधर, डि''ओरा क्लब में 25 प्रतिशत के पार्टनर पटियाला के नाभा निवासी निखिल चौधरी को जान से मारने की धमकियां देकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एएसआई के बेटे अर्जुन ठाकुर ने भी दो दिन के रिमांड में कई खुलासे किए हैं। जांच टीमों ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिसमें जांच के दौरान कई विदेशी नंबर भी निकले है। इसलिए जांच टीमों द्वारा आरोपी की पिछले एक से डेढ़ महीने की कॉल डिटेल भी निकाली है और उसमें संपर्क किए गए नंबरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपी के व्हाट्सअप में भी कई विदेशी नंबरों से की गई चेटिंग डिलीट मिली जिसे जांच टीमें रिकवर करेंगी और इसके लिए आरोपी के मोबाइल को भी सीएफएसएल लैब में भेजा जाएगा। आरोपी को आज दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें