फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकोलस रॉयरिच का आर्ट देखने पहुंचें कला भवन

Tue, 09 Sep 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस के मशहूर आर्टिस्ट और साइंटिस्ट निकोलस रॉयरिच को भारत के पहाड़ों से बेहद लगाव था। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव को कुल्लू के नगर में बिताया। यहां उनका 1947 में निधन हो गया।
विज्ञापन


इनके वर्क को सिटी के दर्शकों के लिए पंजाब ललित कला अकादमी की कोशिश से पहली बार पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पेश किया जा रहा है। यह एग्जिबिशन 9 सितंबर शाम पांच बजे से शुरू होगी, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के गवर्नर बलराम दास टंडन करेंगे।

यह एग्जिबिशन इंटरनेशनल सेंटर आफ रॉयरिच मास्को और द इंटरनेशनल रॉयरिच मेमोरियल ट्रस्ट नगर कुल्लू के सहयोग से लगाई जा रही है। सोमवार को इस संबंध में पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव प्रो. साधना संगर और एग्जिबिशन के रशियन कोआर्डिनेटर ने दी। इस को लगाने में सोभा सिंह आर्र्ट गैलरी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


आर्टिस्ट की बायोग्राफी से लेकर इंडिया भ्रमण की पेंटिंग
प्रो. साधना की ओर से इस प्रदर्शनी को तीन महीने की मेहनत से लगाया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को उन्होंने कुल्लू के नगर में स्थित द इंटरनेशनल रॉयरिच मेमोरियल ट्रस्ट के  सहयोग से लगाया।

प्रदर्शनी में आर्टिस्ट की बायोग्राफी बैनर पेंटिंग के जरिए और इंडिया भ्रमण में खासकर पहाड़ाें की खूबसूरत रेपलिक वर्क में पेश किया जा रहा है। इसमें करीब 20 पेंटिंग और बैनर पेंटिंग डिस्प्ले की गई है।

साथ ही एग्जिबिशन में रेरिख के नाम पर संग्रहालय की मुख्य इमारतों के पश्चिमी खंड लाल इयोदी एवं त्रिकोष बौद्ध स्तूप के साथ की पेंटिंग, कजाकिस्तान में भारतीय गणतंत्र के दौरान की पेंटिंग, अमेरिकन पैराशूटर डिवीजन का एक सैनिक दिखाया है, जो इराक में 19 अगस्त 2008 में युद्ध में तैनात है। यह प्रदर्शनी 9 सितंबर को शाम पांच बजे से शुरू होगी। जो 23 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें