फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर चीता और उसके साथियों को एनआईए ने हिरासत में लिया, पूछताछ के लिए मोहाली ले गई

Thu, 21 May 2020 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
रंजीत सिंह चीता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान से नमक की खेप में अटारी सीमा पर स्थित आईसीपी में पहुंची 532 किलो हेरोइन व 52 किलो अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के मास्टर माइंड रंजीत सिंह चीता व उसके अन्य साथियों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने हिरासत में ले लिया है। अमृतसर देहात पुलिस की ओर से चीता व उसके साथियों का रिमांड खत्म होने के बाद एनआईए ने चीता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


एनआईए चीता को मोहाली स्थित विशेष अदालत में देर शाम पेश करेगी। इस दौरान चीता के साथ उसके साथी गगनदीप, विक्रम व मनिंदर से भी पूछताछ होगी। चीता ने ड्रग मनी से कमाई गई कितनी राशि कश्मीर के आतंकी संगठनों को पहुंचाई है, एनआईए इस बारे में जानकारी हासिल करेगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान गिरफ्तार किए गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हलाल की पूछताछ के बाद चीता को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया गया था। 


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात पुलिस ने चीता की निशानदेही पर सीमावर्ती इलाके में छिपा कर रखी दो किलो हेरोइन बरामद कर ड्रग मनी से बनाई गई संपत्ति की लिस्ट तैयार की है। इसकी जानकारी एनआईए व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी गई है। देहात पुलिस अब अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर चीता की संपत्ति को सील करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। चीता की वेरका-छेहरटा बाईपास के नजदीक स्थित एक बड़े डेरे के पास करोड़ों की जायदाद है। साथ ही चीता के गांव हवेलियां में भी इसकी संपत्ति को कुर्क किए जाने की तैयारी चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें