फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: शंभू बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल महिला किसान नेता के घर NIA की रेड, विरोध में उतरे किसान

Fri, 30 Aug 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

रामपुरा फूल की रहने वाली महिला किसान नेता सुखविंदर कौर इस समय शंभू बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल है। घर में बच्चे और बुजुर्ग ही हैं। 
विज्ञापन
एनआईए की रेड का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता के घर पर शुक्रवार को एनआईए ने रेड की। एनआईए की टीम सुबह ही महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर  चल रहे किसानों के धरने में शामिल है। उसके घर में अब बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग है। एनआईए की टीम घर में सर्च के साथ ही घर वालों से पूछताछ भी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें