फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनआईए का दावा, पासिया को भारत लाने पर सबसे पहले चंडीगढ़ लाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमेरिका में गिरफ्तार किए गए आतंकी हैप्पी पासिया को भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी मंत्रालय से पत्राचार किया है ताकि उसे भारत लाए जाने पर एनआईए को सौंपा जाए।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पासिया को भारत लाने के बाद सबसे पहले एनआईए चंडीगढ़ लेकर आएगी। हैप्पी पासिया का नाम सबसे पहले 10 सितंबर, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में हुए ग्रेनेड हमले में सामने आया था। पासिया ने अमेरिका से फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और बताया था कि यह हमला पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर किया गया था। पिछले सात महीनों में पासिया के खिलाफ चंडीगढ़ और पंजाब में बम धमाके से जुड़े कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच चंडीगढ़ एनआईए कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2023 में भी हैप्पी पासिया ने सेक्टर-10 की कोठी में रहने वाले पंजाब के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए कुछ युवकों से रेकी करवाई थी। इसके बाद पंजाब में पिछले कुछ महीनों में कई थानों और चौकियों पर बम फेंके गए, जिनमें से कई हमलों की जिम्मेदारी पासिया ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें