फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर से गिरफ्तार तीन कश्मीरी आतंकियों से एनआईए और इंटेलिजेंस ने की पूछताछ

Thu, 11 Oct 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर से गिरफ्तार कश्मीरी छात्र
विज्ञापन

जालंधर में मंगलवार रात को सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल से पकड़े गए तीन कश्मीरी आतंकियों से गुरुवार को दिन भर एनआईए, आर्मी इंटेलिजेंस, काउंटर इंटेलिजेंस, बीएसएफ इंटेलिजेंस और आईबी की टीमों ने पूछताछ की। बीटेक (सिविल) दूसरे सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार, रादर मोहम्मद इदरिश शाह उर्फ नदीम और यूसुफ रफीक भट्ट से एजेंसियों के अधिकारियों ने पूछताछ की। जांच में अभी तक यही सामने आ रहा है कि इन्हें आगे टास्क मिलना था। यह तीनों महज एक कोरियर थे और आगे हथियार व विस्फोटक पदार्थ किसी अन्य कोरियर को सौंपा जाना था। 

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों को हथियार व विस्फोटक पदार्थ अमृतसर से एक कोरियर द्वारा सप्लाई किए गए थे। इनको आगे अन्य कोरियर द्वारा लेकर जाना था। पुलिस की टीमों ने गुरुवार को जालंधर में इन तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ संपर्क रखने वाले कुछ विद्यार्थियों को भी जांच में शामिल किया है, जिनके साथ मोबाइल पर लगातार बात होती थी। कुछ अन्य कश्मीरी विद्यार्थी भी जांच में शामिल किए गए हैं। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। एजेंसियों के अलावा उनकी टीम ने भी पूछताछ की है।

आतंकियों का चौथा साथी कश्मीर से गिरफ्तार
 कश्मीर में आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद का एक अन्य सक्रिय सदस्य जालंधर पुलिस के इनपुट पर कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहेल नामक इस युवक को जेएंडके पुलिस ने गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को उसको जालंधर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। जालंधर पुलिस की एक टीम जेएंडके पहुंच चुकी है और वहां की पुलिस को लगातार इनपुट मुहैया करवा रही है। बुधवार को गिरफ्तार तीनों कश्मीरी आतंकी विद्यार्थियों की पूछताछ में सामने आया था कि उनका संपर्क अंसार गजवा-तुल-हिंद के सक्रिय सदस्य सोहेल से था। 
विज्ञापन


इसके बाद जालंधर पुलिस ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को जानकारी दी। चंडीगढ़ हेडक्वार्टर की तरफ से जेएंडके पुलिस को आगे कमान दी गई। इसके बाद जेएंडके पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर सोहेल को काबू कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें