फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनएचपीसी ने आईओसीएल के साथ किया समझौता

विज्ञापन
एनएचपीसी की फोटो चंडीगढ़ के लिए 
विज्ञापन
चंडीगढ़ (वि)। एनएचपीसी ने भारत और विदेशों में संयुक्त उद्यम मोड में पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास तथा इन क्षेत्रों में नए अवसरों की खोज के लिए आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएचपीसी की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसबीडीएंडसी) रजत गुप्ता और आईओसीएल की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसडी) प्रवीण डोंगरे ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके चौधरी, निदेशक (वित्त) आरपी गोयल, निदेशक (तकनीकी) सुप्रकाश अधिकारी, महाप्रबंधक (एसबीडीएंडसी) तथा आईओसीएल के निदेशक (पीएंडबीडी) सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एनएचपीसी और आईओसीएल के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इस क्षेत्र में अवसरों की खोज की जा सके और देश तथा विदेशों में पंप स्टोरेज, जलविद्युत और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास किया जा सके। इस सहयोग से दोनों कंपनियों के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के तेजी से विस्तार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें