फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक प्रशासन पद के विरोध में एनएचएम कर्मचारी आज रहेंगे सामुहिक अवकाश पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक निदेशक पद के सृजन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के विरोध का असर दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक निदेशक पद के लिए छह अक्तूबर को होने वाले साक्षात्कार को फिलहाल अगले आदेश तक टाल दिया गया है। इसकी सूचना एनएचएम की वेबसाइट पर सोमवार की रात जारी कर दी गई। इससे पहले इस साक्षात्कार को स्थगित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने जीएमएसएच-16 में गेट रैली कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी भी दी थी। यह जानकारी एनएचएम कर्मचारी संघ के महासचिव अमित कुमार ने दी। उन्होंने ने बताया कि वेबसाइट पर सूचना जारी होने के बाद मंगलवार को होने वाला सामूहिक अवकाश स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें