फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनजीटी ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की गंदगी पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की गंदगी पर एक बार फिर संज्ञान लिया है। एनजीटी के मुताबिक बारिश ने पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। एनजीटी ने इस मामले में नगर निगम से 3 नवंबर को रिपोर्ट मांगी है। बारिश के दौरान डंपिंग ग्राउंड से निकलने वाला जहरीला गंदा पानी (लीचेट) आसपास के खेतों और पटियाला की राव में फैल रहा है जिससे क्षेत्र में जल और मिट्टी दोनों का प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन


लीचेट और बदबू के कारण डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों को सांस की समस्या, त्वचा रोग, टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में वातावरण इतना दूषित हो गया है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर फैले इस रसायनिक पानी से सड़कें फिसलन भरी और दुर्घटनाओं के लिए खतरनाक हो गई हैं।


31 मई को तक कूड़े का पहाड़ हटाना था

नगर निगम ने पहले डंपिंग साइट को 31 मई 2025 तक साफ करने का वादा किया था लेकिन उसी दिन साइट पर भीषण आग लग गई जिसे बुझाने में 1.25 लाख लीटर पानी खर्च हुआ। इसके बाद सफाई की समय-सीमा जुलाई तक बढ़ा दी गईमगर अब तक वहां से कूड़ा नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें