फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के बीच फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस की सांसें फूलीं

Wed, 07 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ छात्र संघ चुनाव जारी थे तो दूसरी तरफ बुधवार दोपहर को फायरिंग की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। कंट्रोल रूम पर कॉल करने वाले ने पहले वारदात स्थल सेक्टर-10 बताया और जब पुलिस वहां पहुंची तो कहा कि उस पर सेक्टर-19 में फायरिंग हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर आई इस कॉल ने पुलिसकर्मियों की सांसें फुला दीं।
विज्ञापन


हालांकि जांच में शहर में कहीं भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई, जबकि शाम को करीब 5 बजे डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के बाहर से पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के साथ काबू किया है। सेक्टर-3 की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में है। अभी जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत फ्लैश किया मैसेज

Firing
बुधवार को दोपहर बाद 1:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने कॉल कर कहा कि सेक्टर-10 के छोटे चौक पर उस पर कार सवार कुछ युवकों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं हैं। कंट्रोल रूम से पूरे शहर में गोली चलने का मैसेज फ्लैश कर दिया गया। इसके बाद डीएवी कॉलेज के बाहर तैनात दो इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौके पर कंट्रोल रूम में कॉल करने वाला नहीं मिला। 

पुलिस की फिर लगवाई दौड़
पुलिस का कहना है कि जब बाद में कॉल करने वाले नंबर पर संपर्क किया गया और पूछा गया तो उसने बताया कि सेक्टर-10 में नहीं सेक्टर-19 में उस पर युवकों ने गोलियां चलाईं हैं। जांच में पता चला कि वहां भी ऐसी कोई घटना न किसी ने देखी और न ही सुनी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कॉल करने वाले ने सिर्फ मजाक किया था तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें