फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन बेहद हफ्ते अहम, अस्पतालों में बढ़ाएं सुविधाएं : केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण समेत अन्य अधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चंडीगढ़ में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्र ने अधिकारियों को जांच की संख्या बढ़ाने और कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान चंडीगढ़ के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि शहर में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में कोरोना के कुल मरीजों के 90 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन पर विभिन्न मोबाइल टीमों के जरिए नजर रखी जा रही है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अगले तीन हफ्ते बेहद अहम हैं। ऐसे में प्रशासन को आने वाले दिनों के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और अस्पतालों में सुविधाओं को और बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की जल्द पहचान की जानी चाहिए और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को जितनी जल्दी आइसोलेट किया जाएगा, संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। केंद्र ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि वह रैपिड एंटीजन टेस्ट के अनुपात को कम करें और आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ावा दें। केंद्र ने बड़ी संख्या में होने वाले जमावड़ों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें