फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए केजरीवाल

Tue, 03 Jun 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब स्थित गुरुनगरी अमृतसर पहुंच। वह यहां पार्टी के पंजाब से जीते चार सांसदों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में भविष्य में जो भी चुनाव आएंगे, आम आदमी पार्टी उसमें अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि सारे देश में मोदी की सुनामी की बात कही जा रही थी लेकिन पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिता कर साबित कर दिया है कि मोदी की सुनामी सिर्फ मीडिया में पैसे खर्च करके झूठ के पिलरों पर खड़ी की गई थी।

आने वाले समय में मोदी को मिला बहुमत दुनिया के सामने तार-तार हो जाएगा।

पंजाब के विजेता सांसदों के साथ पहुंचे माथा टेकने

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में आप को बहुमत मिलेगा और आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार भी बनाएगी।

केजरीवाल मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब से जीते चार सांसदों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया समेत वह नेता भी मौजूद थे जो लोकसभा चुनाव में हारे हैं।

श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद केजरीवाल जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और श्री राम तीर्थ में भी माथा टेकने गए।

अकाली-भाजपा सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ जनता

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ है। पहले पंजाब के लोगों के पास कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठजोड़ के मुकाबले कोई विकल्प नहीं था। जब उनको आम आदमी पार्टी का साथ सुथरा विकल्प मिला तो उन्होंने आप को अपना प्रतिनिधि बनाकर लोकसभा में भेजा है।

मीडिया के साथ जलियांवाला बाग में बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा का भ्रष्टाचारी, गुंडा और ड्रग माफिया राज चल रहा है। पंजाब के लोग अपने ऊपर किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करते। यही कारण है कि इस बार चुनाव में पंजाब के लोगों ने सत्ताधारियों के खिलाफ फतवा दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिली करारी हार के पीछे कांग्रेस की भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों को बचाने और जनता के खिलाफ लागू की गई नीतियां ही मुख्य कारण है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान

केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन की ओर से उनकी पार्टी को नक्सलवादियों की पार्टी कहना घटिया राजनीति है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास आम लोगों की मुश्किलों को हल करने के लिए कोई थी सार्थक जवाब और मुद्दा नहीं है, इसलिए लोगों का ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए वह बेतुकी बयानबाजी करते हैं।

कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपनी हालत कमजोर दिखाई दे रही है। इसलिए पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए आम आदमी पार्टी पर नक्सलवादी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अब उनकी पार्टी भ्रष्टाचार, नशा और गुंडागर्दी के खिलाफ एक अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान आने वाले समय में अकाली-भाजपा गठजोड़ को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को पूरी तरह संगठित किया जाएगा। पार्टी के यूनिट देश भर में गांव स्तर पर स्थापित किए जाएंगे, जिस का अभियान पंजाब में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

केजरीवाल और विवाद साथ साथ्‍ा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो आप वर्करों की ओर से मीडिया कर्मियों और एसजीपीसी के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

आप वर्करों ने श्री हरमंदिर साहिब परिक्रमा में टास्क फोर्स के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की वहीं जलियांवाला बाग में मीडिया के कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। आप वर्करों की इस धक्काशाही के खिलाफ अमृतसर के मीडिया कर्मचारियों ने केजरीवाल के सामने रोष प्रकट किया और आप वर्करों पर कंट्रोल रखने की अपील भी की।

नाराज मीडिया कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे केजरीवाल की गाड़ी जलियांवाला बाग के बाहर रोके  रखी। मीडिया वालों ने आप वर्करों के साथ मारपीट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें