फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejinder Singh: पंजाब से भागने के बाद हरियाणा में छिपा था अमृतपाल, गनमैन तेजिंदर गोरखा को पुलिस ने दबोचा

Thu, 23 Mar 2023 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Tejinder Singh Aka Gorkha Baba Arrested: पंजाब पुलिस की टीम ने अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में उसके माता-पिता से पूछताछ की। एसपी परमिंदर कौर ने बताया कि दोनों से करीब डेढ़ घंटे तक अमृतपाल के ठिकानों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बेटे के बारे में किसी भी जानकारी से इन्कार किया
विज्ञापन
अमृतपाल का गनमैन गोरखा बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पायल के थाना मलौद से धरा गया। वहीं छठे दिन भी अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा में भी छिपा था। वहीं गुरुवार को फिरोजपुर और तरनतारन को छोड़ कर पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। दोनों जिलों में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


वीडियो में फायरिंग करता दिखा तेजिंदर सिंह
तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा खन्ना के मलौद थाने के मंगेवाल गांव के रहने वाला है। वह अक्सर अमृतपाल के साथ रहता था। अजनाला थाने पर हुए हमले में भी वह नामजद था। तेजिंदर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता था। हथियारों के साथ उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। पुलिस ने उसे अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खन्ना के एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि जांच करने पर पता चला कि उसके नाम पर कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। उसके मोबाइल में मिले वीडियो में वह कुछ अज्ञात लोगों के साथ फायरिंग करता दिख रहा है। उसके खिलाफ झगड़े और शराब तस्करी के भी मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थीं किरणदीप कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
बाबा बकाला साहिब की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फ्सर्ट क्लास (जेएमआईसी) की अदालत ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को अगले 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद गुरुवार को डीएसपी हरकृष्ण सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी इन्हें अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। जहां कोर्ट परिसर में आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।

एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाठ ने बताया कि वह अदालत में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से केस की पैरवाई करने के लिए पेश हुए थे। जबकि एडवोकेट शुक्रगुजार सिंह ने अमृतपाल सिंह के तीन साथियों सवरीत सिंह, हरमिंदर सिंह और गुरपाल सिंह की पैरवाई अदालत में की। अदालत में पेश किए गए आरोपी अनदीप सिंह, सवरीत सिंह, हरविंदर सिंह, अजयपाल सिंह, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरलाल सिंह के खिलाफ अजनाला थाना में केस 39 के तहत आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332,120-बी, 427 तथा इससे पहले इसी थाना में केस 29 के तहत धारा 365, 378 बी (2), 323, 148 और 149 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

थाना खिलचियां में चार आरोपियों हरप्रीत सिंह निवासी मोदेके, गुरप्रीत सिंह निवासी गंडवा, भूपिंदर सिंह निवासी अमृतसर और सुखमनजीत सिंह निवासी कोट बख्ता के खिलाफ केस 26 के तहत आईपीसी की धारा 279, 186, 506, 336, 427 और आर्म्स एक्ट 25 (2), 27,54,59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एडवोकेट बाठ और शुक्रगुजार सिंह की जानकारी मुताबिक अदालत ने उक्त सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के हुक्म जारी किए हैं। जबकि पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों का अजनाला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें