फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते बारे जरूरी खबर

Sat, 10 May 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को गत 1 जनवरी से बकाया मंहगाई भत्ते की किस्त इस साल के अंत में 1 दिसंबर से देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का मंहगाई भत्ता 90 से बढ़कर 100 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बढ़ी हुई दर पर मिलने योग्य महंगाई भत्ते का एक दिसंबर से वेतन/पेंशन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष 1 जनवरी से 30 नवंबर तक का बकाया देने संबंधी निर्णय बाद में लिया जाएगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि 1 जुलाई 2013 से 31 जनवरी 2014 तक के 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का बकाया ग्रुप-डी कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जुलाई 2014 में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाकी कर्मचारियों/पेंशनरों का बकाया 15 अगस्त 2014 के बाद जारी होगा। यह बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को बकाया नकद मिलेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जो कर्मचारी न्यू रिसट्रक्चर डिफाइड कंट्रीब्यूट्री पेंशन स्कीम के अधीन भर्ती हुए हैं, उन्हें बढ़ी हुई दरों पर मिलने वाले बकाए की राशि के बदले में प्रदेश में स्थित डाकघरों से एनएससी/किसान विकास पत्र खरीदने पड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें