फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय बोले- कांग्रेस को बाहरी उम्मीदवार उतारने का भुगतना पड़ा खामियाजा

Wed, 22 Jun 2022 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की।
विज्ञापन
कार्तिकेय शर्मा और कृष्ण लाल पंवार के साथ सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो करुण शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बाहरी बनाम धरतीपुत्र के मुद्दे पर राज्य सभा चुनाव लड़ चुके निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस को फिर निशाने पर लिया है। कार्तिकेय इन दिनों दिल्ली में भाजपा के सभी बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन

 

मंगलवार को दिल्ली में वह भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मिले। उनसे मुलाकात के बाद कार्तिकेय ने कहा कि कांग्रेस को बाहरी उम्मीदवार उतारने का खामियाजा भुगतना पड़ा। हरियाणा में दोनों सीटों पर भाजपा, निर्दलीय का जीतना बड़ी बात है। सभी गैर कांग्रेसी पार्टियों व विधायकों ने एकजुट होकर समर्थन किया। कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के वोट का जीत में अहम योगदान रहा।
 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो बाहरी उम्मीदवार उतारा था, उसका जवाब हरियाणा ने दिया है। कांग्रेस हरियाणा के लोगों की सोच से दूर हो गई है। हरियाणा के लोगों की सोच को कांग्रेस ने अनदेखा किया, उसका जवाब कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिल गया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों और भाजपा से जुड़े कार्यों का पूरा समर्थन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अग्निवीरों को 4 वर्ष बाद गारंटीशुदा नौकरी देने की घोषणा प्रशंसनीय है।

विज्ञापन

 

भाजपा प्रभारी विनोद तावडे़ ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा के राज्यसभा में पहुंचने से हरियाणा की आवाज और बुलंद होगी। प्रदेश से जुड़े मुद्दों को कार्तिकेय राज्यसभा में उठाएंगे, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। पूरी उम्मीद है कि वे युवाओं की आवाज बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें