फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित....
विज्ञापन


-लुधियाना पश्चिम हलके के लिए विजन डॉक्यूमेंट किया तैयार, कहा, जल्द करूंगा लागू

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शनिवार को पंजाब विधानसभा सचिवालय में नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को विधायक पद की शपथ दिलाई। स्पीकर ने संजीव अरोड़ा को पंजाब विधानसभा का साहित्य और एक आई-पैड भेंट स्वरूप दिया। सीएम भगवंत मान ने भी इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन आखिरी मौके पर उनका उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा और विधायक बुद्ध राम मौजूद रहे।वहीं, पंजाब सरकार में कैबिनेट विस्तार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान चले गए हैं। इससे पहले इसी सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही थी। सीएम माने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाने का एलान किया था। अरोड़ा ने शनिवार को शपथ लेने के बाद कहा कि उन्होंने लुधियाना पश्चिम के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। मंत्री पद की शपथ कब लेंगे, इस सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाने हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ किए वादों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने सीएम मान से भी जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान स्पीकर ने कहा कि हमारी सरकार ने सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया है, जबकि पिछली सरकारों ने कार्यवाही को गुप्त रखा। स्पीकर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंजाब विधानसभा परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें