संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। फिल्लौर कस्बे के समीप गांव समरारी में एक किसान को अपने खेत में कपड़े में लिपटे नवजात शिशु का शव मिला। नवजात की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर आपरा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल सिंह की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
किसान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह खेतों में पहुंचा तो कपड़े में लिपटा नवजात लड़के का शव मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मारकर खेत में फेंका गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।