फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: न्यूजीलैंड का एवोकाडो और स्पेन का ग्रैनी स्मिथ बना चंडीगढ़ के लोगों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मियों के सीजन में लोग सेहत को तंदरुस्त रखने के लिए अलग-अलग तरह के फल खाते हैं। इन दिनों लोगों में विदेशी फलों की मांग बढ़ रही है। न्यूजीलैंड के पेरु का मशहूर फल एवोकाडो और स्पेन का सेब ग्रैनी स्मिथ चंडीगढ़ के लोगों की पहली पसंद बन गया है। एवोकाडो फल की कीमत सेक्टर-26 की मंडी में 800 रुपये प्रति किलो ग्राम है। यह फल आंखों और त्वचा के लिए लाभदायक होने के साथ वजन कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा एवोकाडो को खाने से शरीर को अनेकों तरह के फायदे मिलते हैं। इस फल को व्यायाम करने वाले लोग और गर्भवती महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं।सेक्टर-26 मंडी में एवोकाडो फल की मांग बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ महीनों में इसके दाम भी घटे हैं। पहले यह फल 1200 रुपये प्रतिकिलो ग्राम मिलता था अब इसका दाम घटकर 800 रुपये प्रतिकिलो ग्राम हो गया है। इसके अलावा सेक्टर-26 मंडी में अन्य विदेशी फलों की डिमांड भी बढ़ी है। स्पेन के खट्टे मीठे सेब ग्रैनी स्मिथ को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये फल भारत में स्पेन से आयात किया जाता है। वहीं, फल खरीदने आए लोगों ने बताया कि एवोकाडो फल का स्वाद बहुत अच्छा होता है। बीमार होने पर इस फल को खाने से शरीर की रिकवरी जल्दी होती है। फल विक्रेता हिम्मत रावत ने बताया कि न्यूजीलैंड के एवोकाडो फल की मांग पहले से ज्यादा बढ़ी है। इसके दाम में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


विदेशी फलों के दाम
फल का नाम देश पहले दाम अब दाम (किलोग्राम में)
1. ब्लूबेरी न्यूजीलैंड 400 350
2. गाला सेब न्यूजीलैंड 350 250
3. मिनी ऑरेंज स्पेन 400 350
4. ग्रेप फ्रूट साउथ अफ्रीका 400 350
5. बाबूगोशा साउथ अफ्रीका 250 200
6. टेचीपियर साउथ अफ्रीका 350 250
7. ग्रैनी स्मिथ सेब स्पेन 350 300
8. एवोकाडो न्यूजीलैंड 1200 800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें