फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल रिपोर्ट: सैर सपाटे के लिए विश्व के टॉप 52 शहरों में भारत से सिर्फ ‘चंडीगढ़’

Fri, 12 Jan 2018 09:36 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh The City Beautiful - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विदेशी टूरिस्ट की नजर में सिटी ब्यूटीफुल की अहमियत और बढ़ गई है। साल 2018 में सैर-सपाटे के लिए अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार न्यूयार्क टाइम्स में दुनिया के टॉप 52 शहरों की एक लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन


इसमें पूरे भारत से सिर्फ चंडीगढ़ शहर का नाम दर्ज किया गया है। लेख में बताया गया है कि यह शहर पर्यटकों के राडार पर नहीं है मगर हरियाली और वास्तुकला प्रेमियों के लिए चंडीगढ़ मक्का है। इसकी हरियाली और स्वरूप किसी को भी दीवाना बना सकता है। ट्रैवल सिटी में सिटी ब्यूटीफुल का 42वां नंबर है।

आर्टिकल में बताया गया है कि चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स और पियरे जेनरे के संग्रहालय की पूरे विश्व में खास पहचान है। अपने अव्वल दर्जे के डिजाइन के बल पर कैपिटल कांप्लेक्स साल 2016-17 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन


टॉप-5 में कौन-कौन से शहर शामिल हैं...
1. न्यू ऑरलियांस : यूनाइटेड स्टेट का यह शहर टॉप 52 की सूची में पहले नंबर पर है। इस साल इस शहर को पूरे 300 साल हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में इस साल कई बड़े आयोजन होने हैं।
2. कोलंबिया : सूची में दूसरे नंबर कोलंबिया का नंबर आता है। दूसरे नंबर पर होने की वजह यहां के एडवेंचर प्वाइंट बताए गए हैं। यहां की काफी बेल्ट भी पर्यटकों को काफी लुभावनी है।
विज्ञापन

विदेशी टूरिस्ट की फेवरेट जगह क्यों बन रहा है चंडीगढ़

- फोटो : File Photo
3. बैसिलिक्टा : इटली का यह शहर खूबसूरत जंगल और पहाड़ों के लिए मशहूर है। छुट्टियां बिताने के लिए इससे माकूल जगह कोई दूसरी नहीं है। सूची में यह शहर तीसरे नंबर पर है।
4. द कैरेबियन : इसे आईलैंड इन सिटी भी कहते हैं। यहां बहुत ही खूबसूरत आईलैंड हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरे विश्व के लोग आते हैं।
5. ल्यूसरेन : स्विट्जरलैंड का यह शहर वाटर स्पोर्ट्स के नाम से जाना जाता है। टॉप 52 की सूची में इस शहर को पांचवां स्थान मिला है।

यहां देखिए न्यूयॉर्क टाइम्स की पूरी लिस्ट: https://www.nytimes.com/interactive/2018/travel/places-to-visit.html

विदेशी टूरिस्ट की फेवरेट जगह क्यों बन रहा है चंडीगढ़
पिछले कुछ वर्षों से शहर में विदेशी टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हर साल यहां पर 30-40 हजार विदेशी टूरिस्ट आते हैं। दरअसल यहां का आर्किटेक्ट और हरियाली विदेशियों की पहली पसंद है। पिछले कुछ साल से विदेशी मीडिया में भी इसकी चर्चा रही है। दो साल पहले फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद एक दिन के दौरे पर चंडीगढ़ आए थे। उसके बाद कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में दर्ज किया गया। उससे एक साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

विदेशी टूरिस्ट अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सतर्क रहते हैं। चंडीगढ़ इन पैमानों पर खरा उतरता है इसलिए विदेशी टूरिस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है। साल 2018 के टॉप 52 सूची में चंडीगढ़ का नाम आने से यहां पर विदेशी टूरिस्ट की संख्या बढ़ सकती है।
- विजय कुमार, पूर्व पर्यटन अधिकारी चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें