फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में इन्हें मिल सकता है प्लाट का कब्जा

Thu, 19 Dec 2013 08:42 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरोसिटी के प्लॉट पाने वालों को नए साल में कब्जा मिल सकता है। गमाड़ा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनवरी के अंत या फरवरी के शुरू में नंबरिंग ड्रा के बाद पजेशन देने के लिए गमाडा स्कीम निकालेगा।  इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी लगातार रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।

एयरोसिटी गमाडा का पहला हाउंसिंग प्रोजेक्ट था। इसमें 3950 के प्लॉटों के लिए ड्रॉ हुआ था। यह स्कीम सभी के लिए ओपन थी।

गमाडा ने इलाके को विकसित करने की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को सौंपी है। यहां बसने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े इसके लिए आईआईटी मुंबई की टीम को आमंत्रित कर सुझाव लिए गए थे। उन सुझावों पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


एंट्री रोड और ट्यूबवेल का काम शुरू
एयरोसिटी में कजौली वाटर वर्क्स के फेज-5 व छह से पानी लाने की योजना प्रस्तावित है।  वहीं, गमाडा ने नए ट्यूबवेल लगाने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नया ट्यूबवेल काफी गहराई में लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ट्यूबवेल का काम पूरा हो जाएगा। गमाडा ने एयरोसिटी के लिए नई एंट्री रोड बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सड़क का काम पूरे जोरों पर चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें