फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नववर्ष पर जस्सी के गीतों पर झूमे लोग, क्लबों में धूम-धड़ाका, सड़कों पर लगा जाम

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में धूमधाम से नया साल मनाया गया। यहां पर 9 बजे के बाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हल्की अवाज में चल रहे संगीत के बीच परिवार के सदस्य खाने का आनंद ले रहे थे। शाम ढली तो स्टेज पर डीजे की धुन पर सदस्यों जोरदार डांस भी किया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
 
विज्ञापन
सेक्टर 26 स्थित डिस्को में न्यू ईयर पार्टी में डांस करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों ने शनिवार रात नाच-गाकर पूरे उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। इस बार न मास्क की पाबंदी थी और न ही वैक्सीन सर्टिफिकेट की मांग। शहर के क्लबों और होटलों में मस्ती में सराबोर युवाओं ने जमकर डांस किया और धमाल मचाया। दूसरी ओर शहर के चौकों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। कई जगह पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से वाहन चालकों में शराब पीने की मात्रा को भी मापा।

विज्ञापन


नए साल के जश्न को लेकर इस बार शहरवासी काफी उत्सुक थे। बड़े क्लबों में लोग परिवार के साथ नया साल मनाने पहुंचे, वहीं पहाड़ों पर जाने भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं रहीं। पुलिस की ओर से लगाई गई पाबंदियों के बावजूद देर रात तक शहर में जश्न चला। इस बार होटल और क्लब प्रबंधकों को भी लोगों की ठीकठाक संख्या आने की उम्मीद थी। इस कारण उन्होंने भी बड़े से बड़े कलाकारों को बुलाकर अपनी कमाई की उम्मीद की थी।

मध्य मार्ग पर शाम से ही जाम की स्थिति रही
वैसे तो पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा को लेकर इंतजाम पूरे किए हुए थे लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया, मध्य मार्ग और अरोमा लाइट प्वाइंट की ओर सख्ती ज्यादा थी। ज्यादातर क्लब और होटल भी इन जगहों पर ही हैं। इस दौरान मध्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पार्टी करके लौट रहे युवाओं को ब्रेथ एनलाइजर में फूंक मारने को कहा। गाड़ी में बैठे लोग पाइप बदलने को लेकर काफी देर तक बहस करते रहे, बाद में युवाओं ने पाइप में फूंक मारी तब जाकर वह निकले। ऐसे ही कई लोगों से पुलिस की बहस हुई तो पीछे गाड़ियों की कतार लग गई। इस दौरान मध्य मार्ग पर तो शाम से ही जाम लगना शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब 
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में धूमधाम से नया साल मनाया गया। यहां पर 9 बजे के बाद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हल्की अवाज में चल रहे संगीत के बीच परिवार के सदस्य खाने का आनंद ले रहे थे। शाम ढली तो स्टेज पर डीजे की धुन पर सदस्यों जोरदार डांस भी किया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

चंडीगढ़ गोल्फ रेंज 
सेक्टर-6 स्थित चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में स्टेले डीजे ग्रुप की धूम रही। शाम को पहुंचे सदस्यों ने पहले खानपान का आनंद लिया। उसके बाद रात 10 बजे शुरू हुए जश्न में शरीक हुए। इस दौरान सदस्यों ने ग्रुप प्रस्तुति देकर लोगों को उत्साहित किया। रात के 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

चंडीगढ़ क्लब में जसबीर जस्सी के गानों पर मना जश्न
सेक्टर 1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में जसबीर जस्सी के गानों पर युवाओं से लेकर बड़ों के कदम थिरके। ठंड के बावजूद लोगों में नए साल को लेकर जोश दिखा। महफिल सजाते जसबीर जस्सी ने पंजाबी से लेकर अंग्रेजी गाने गाकर लोगों को मनोरंजन किया। शो देखने के लिए परिवार संग बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। युवाओं के हाथ में मोबाइल था और रील व सेल्फी के साथ इस कार्यक्रम के साक्षी बनने को तैयार थे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों को पास न मिलने वापस लौटने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें