नववर्ष पर पुलिस ने जगह-जगह पर 90 नाके लगाए थे। पांच घंटे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों 263 वाहन चालकों के चालान काटे। जिनमें 107 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के थे।
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने 108 शराबी वाहन चालकों की गाड़ी जब्त की और 96 वाहन चालकों के अन्य चालान काटे। इसके अलावा मंगलवार रात कुल 2300 पुलिस जवान थे।
जिनमें 12 डीएसपी और इंस्पेक्टर मौजूद थे। ड्यूटी पर तैनात जवानों की चेकिंग और डिस्को की चेकिंग के लिए आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी मनीषा चौधरी अलग-अलग सेक्टरों में गए।
202 घटनास्थल पर गई पीसीआर
31 दिसंबर 2013 रात बजे से 01 जनवरी 2014 की सुबह आठ बजे तक पीसीआर ने कुल 202 घटनास्थल पर पहुंची। इनमें 21 सड़क हादसे, 51 मारपीट के मामले और 130 अन्य घटनास्थल पर पहुंची थी।
नववर्ष को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई थी। किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए खुद उन्होंने अफसरों के साथ चेकिंग और पेट्रोलिंग की।
आरपी उपाध्याय, आई जी