नए साल के जश्न के लिए इस बार हिमाचल की बर्फीली वादियां, गोवा की मस्ती और मुंबई के स्टाइल पर भारी पड़ रहे हैं थाईलैंड और मॉरीशस।
सिटी के ट्रैवल एजेंट्स के पास देसी से ज्यादा विदेशी पैकेज की डिमांड है।
ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक इस बार लोग देश के अलग-अलग हिस्सों की बजाय विदेशों मे टूर को अहमियत दे रहे हैं। इसकी वजह है कि विदेशी टूर का सस्ता होना।
एएस ट्रैवल्स के जतिंदर ने कहा उनके पास नए साल के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और मॉरीशस की टूर बुकिंग हो रही है।
एसआर ट्रैवल के मालिक सौरव ने बताया कि नए माहौल में नए साल के स्वागत की खुशियां मनाने का अलग ही मजा है।
थाईलैंड के लिए बुकिंग पिछले महीने से शुरू है। चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित ट्रैवल एजेंट के अनुसार गोवा के लिए तीन रात और चार दिनों का पैकेज 25 हजार रुपए में है।
इसमें थ्री स्टार होटल में स्टे के अलावा ब्रेकफास्ट, ट्रांसपोर्ट और साइट सीन शामिल है।
ये हैं पैकेज
दुबई
40 हजार रुपये : फोर स्टार होटल में तीन रातें और 4 दिनों का पैकेज
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
ढाई लाख रुपये : 10 रात और 11 दिन का पैकेज
मारीशस
80 हजार : फाइव स्टार होटल में 6 रात और 7 दिन का पैकेज
थाईलैंड
35 हजार रुपये : थ्री स्टार होटल में 4 रात और 5 दिन का पैकेज